khabar abhi tak

ट्रेन में बैठे यात्री की जेब से मोबाइल चोरी, जीआरपी की कार्रवाई में खुला राज

 


दोस्त को स्टेशन छोड़ने आये युवक की नीयत बदली

जबलपुर। जबलपुर मुख्य रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी के मामले में जीआरपी ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, एक युवक अपने दोस्त को ट्रेन में बैठाने आया था। इसी दौरान उसकी नीयत बदल गई और उसने ट्रेन में बैठे एक अन्य यात्री की पैंट की जेब से मोबाइल चुरा लिया। पीड़ित यात्री ने तुरंत मोबाइल चोरी की सूचना जीआरपी को दी, जिसके आधार पर थाना जीआरपी जबलपुर में अपराध दर्ज किया गया। थाना प्रभारी जीआरपी संजीवनी राजपूत, प्रधान आरक्षक मनोज मिश्रा, प्रधान आरक्षक मनीषा और आरक्षक उमेश चौरे द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान शहपुरा भिटौनी निवासी आरोपी धर्मेंद्र बर्मन को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि करीब दो माह पहले भी वह इलाहाबाद जाने वाली ट्रेन में एक यात्री की जेब से मोबाइल चोरी कर चुका है।जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और चोरी गए मोबाइल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak