khabar abhi tak

नौसेना के दो जवानों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, बोट क्लब प्रेक्टिस पर जाने निकले थे

 

भोपाल। एमपी की राजधानी भोपाल के परवलिया क्षेत्र में आज सुबह 4 बजे के लगभग नौसेना के दो जवानों को भारी वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ है जब वे बोट क्लब प्रेक्टिस पर जाने के लिए मोटर साइकल से निकले थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर भारी वाहन की तलाश शुरु कर दी है। 

                                      पुलिस के अनरुसार रक्षा बिहार कालोनी निवासी विष्णु आर्य उम्र 27 वर्ष व आनंद कृष्णन 18 वर्ष नौसेना में आरक्षक के पद पर पदस्थ रहे। दोनों मूल रुप से दोनों केरल के रहने वाले थे। आज सुबह 4 बजे के लगभग दोनों मोटर साइकल से बोट क्लब प्रेक्टिस पर जाने क लिए निकले। जब वे कालोनी से कुछ दूर पहुंचे थे इस दौरान अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया। खून से लथपथ दोनों जवानों के दुर्घटना में घायल होने की खबर मिलते ही साथी पहुंच गए और अस्पताल पहुंचाया। जहां विष्णु को डॉक्टरों ने कुछ देर में मृत घोषित कर दिया। जबकि आनंद की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि रक्षा बिहार कॉलोनी डिफेंस की कॉलोनी है, जहां आस पास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। जिससे टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को घटना स्थल से दो हेलमेट मिले हैं। हादसे के समय दोनों युवक हेलमेट पहने हुए थे। पास ही एक खंबा नीचे गिरा हुआ पुलिस को मिला है। इससे पुलिस का अनुमान है कि किसी भारी वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है। घटना में बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो चुकी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak