khabar abhi tak

देवरानी ने जेठानी को बदनाम करने FB फे्रंड से कराए SMS, परिवार के लोगों को भी भेजे अभद्र संदेश

 

छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा स्थित छापाखाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी ही जेठानी से बदला लेने के लिए फे सबुक फे्रंड से एसएमएस कराए। यहां तक कि परिजनों को भी आपत्तिजन मैसेज कराए। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह सारा खेल देवरानी ने अपनी जेठानी को बदनाम करने के लिए रचा था। 

                              बताया गया है कि छापाखाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति के साथ कोतवाली थाना में शिकायत की थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे और उसके परिवार को लगातार अशोभनीय व आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा है। शिकायत पर पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी लोकेश पिता भूपेन्द्र जैन निवासी नीमच को हिरासत मे लिया। पुलिस पूछताछ में लोकेश ने बताया कि वह महिला का परिचित नहीं था बल्कि उसकी फेसबुक फ्रेंड जो खुद शिकायतकर्ता की देवरानी निकली उससे यह सब करने के लिए कह रही थी। उसने बताया कि देवरानी ने अपनी जेठानी की पूरी निजी जानकारी, मोबाइल नंबर व पारिवारिक विवरण लोकेश को दिए थे ताकि वह उसके नाम से मैसेज भेजकर उसकी छवि परिवार में खराब कर सके। देवरानी अपनी जेठानी की परिवार में अच्छी छवि और संपत्ति को लेकर जलन रखती थी। इसी ईष्र्या के चलते उसने 2021 से जुड़े अपने फेसबुक मित्र लोकेश को झूठी जानकारी देकर यह षड्यंत्र रचा। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 78 (1),(2), 79 व 351 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी लोकेश जैन को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। वहीं साजिश रचने वाली देवरानी से भी पूछताछ की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak