khabar abhi tak

जबलपुर : मेडिकल कॉलेज रोड पर फिर हुई रिपीट कार्रवाई, नगर निगम के अतिक्रमण अभियान को मिल रहा जनसमर्थन

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर प्रतिदिन नागरिकों को आवागमन की प्रक्रिया में राहत पहुॅंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में गत दिवस मेडिकल कॉलेज रोड के दोनों किनारे वर्षों से जमे स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमणों को भी नगर निगम द्वारा प्रशासन के सहयोग से हटाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की गयी। 

इस कार्रवाई को नागरिकों का भारी समर्थन मिला जिसके कारण निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन में संचालित अतिक्रमण हटाओं अभियान के उडऩ दस्ता के सदस्यों में उत्साह बढ़ा है तथा नागरिकों में भी निगम की कार्यवाही के प्रति विश्वास बढ़ा है।

मेडिकल कॉलेज रोड़ पर आज फिरसे रिपीट कार्रवाई कराई गयी ताकि दोबारा यहॉं अब कोई अतिक्रमण न कर सके। इस संबंध में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि नगर निगम के अतिक्रमण अभियान को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज रोड़ पर रिपीट कार्रवाई के बाद अतिक्रमण मुक्त स्थलों को व्यवस्थित करने की कार्य योजना तैयार कराई जा रही है। इस संबंध में अतिक्रमण अधिकारी मनीष तड़षे, एवं अखिलेश भदौरिया ने बताया कि सड़क किनारे जमे अतिक्रमण हटने के बाद रोड़ की एक ओर यातायात व्यवस्था सुगम हुई है और सड़क पर सरपट सुरक्षित गाडिय़ा भी दौड़ी है।

निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बताया कि मेडिकल की तरह ही शहर के अन्य मार्गो और लेफ्ट टर्न को अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा, इसके पूर्व प्रशासन द्वारा लगातार पहले क्षेत्रों में मुनादी कराई जायेगी और मुनादी के माध्यम से अतिक्रमण कारियों से अपील की जायेगी कि अतिक्रमणकारी स्वयं से अतिक्रमण हटाकर बाधित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने में प्रशासन का सहयोग करें।

निगमायुक्त ने बताया कि अतिक्रमण हटने के बाद सभी मुख्य मार्गो, चौराहों एवं तिराहों पर एक सफेद पट्टी की लाइन डलवाई जायेगी, जिसके अंदर ही दुकानदारों को दुकानों के संचालन के लिए समझाईश दी जायेगी। उन्होंने बताया कि पट्टी के बाहर दुकान लगाने पर दुकानदारों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए दुकानों की जप्ती भी की जायेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak