khabar abhi tak

पुलिस की कस्टडी से फरार हुआ हत्या के प्रयास का आरोपी, युवती के साथ की थी बर्बरतापूर्वक मारपीट..!

 

रीवा। एमपी के रीवा स्थित सिरमौर न्यायालय में आज उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब हत्या के प्रयास का आरोपी अभिषेक तिवारी पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और तीन टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। 

                                खबर है कि रीवा के सेमरिया क्षेत्र में दो दिन पहले  घर का सामान लेने निकली युवती के साथ रेप की क ोशिश की गई। यहां तक कि बर्बर तरीके से पीटा गया। युवती दूसरे दिन अधमरी हालत में घर के पास एक बगीचे में मिली। युवती को परिजनों ने संजय गांधी अस्पताल में भरती कराया, जहां पर 15 घंटे बीतने के बाद भी उसे होश नहीं आया। मामले में पुलिस ने अभिषेक तिवारी के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जिसे आज सिरमौर न्यायालय पेश करने के लिए ले जा रहे थे। इस दौरान अभिषेक तिवारी पुलिस की कस्टडी से भाग निकला। अभिषेक को भागते देख पुलिस कर्मियों ने पीछा किया लेकिन वह भागने में सफल रहा। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी अभिषेक तिवारी को पकडऩे के लिए तीन टीमें बनाई है। जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak