khabar abhi tak

पत्नी से अवैध संबंधों के शक पर युवक के प्राइवेट पार्ट में मारा चाकू

 

कटनी। एमपी के कटनी स्थित लक्ष्मी पान चौराहा रंगनाथ क्षेत्र में पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक पर रितिक गोटियां ने शैलेन्द्र गोटियां नामक युवक के प्राइवेट पार्ट में चाकू से हमला कर दिया। हमले में शैलेन्द्र को गंभीर चोटें आई,जिसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर युवक की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। 

                      पुलिस अधिकारियों के अनुसार रितिक को संदेह था कि उसकी पत्नी के साथ शैलेन्द्र गोटियां के अवैध संबंध है। जिसके चलते दोनों के बीच लम्बे समय से तनाव चल रहा थ। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ लेकिन  लोगों के हस्तक्षेप के कारण मामला शांत हो जाता था। लेकिन रितिक हर वक्त शैलेन्द्र से बदला लेने की फिराक में रहता था। बीती देर रात लक्ष्मी पान चौराहा के पास शैलेन्द्र व रितिक गोटियां आमने सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ, इस दौरान रितिक गोटियां ने शैलेन्द्र के गुप्तांग पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से शैलेन्द्र गोटियां गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही रंगनाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। आरोपी रितिक गोटियां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak