khabar abhi tak

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे बोलीं,साधारण कार्यकर्त्ता को मिला बड़ा सम्मान

 


भाजपा कार्यालय में अश्विनी का जोरदार स्वागत

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे राजवाड़े का नियुक्ति के बाद प्रथम बार भाजपा कार्यालय रानीताल आगमन हुआ। जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, महिला मोर्चा की बहनों और कार्यकर्ताओं ने उनका गरिमापूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा कि जबलपुर के लिए यह गौरव की बात है कि प्रदेश नेतृत्व ने महिला मोर्चा के महत्वपूर्ण पद पर जबलपुर की युवा नेत्री को दायित्व सौंपा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बहन अश्विनी परांजपे प्रदेश में मातृ शक्ति के बीच संगठन को नई ऊर्जा और विस्तार देंगी।

जबलपुर मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि:अश्विनी

अपने संबोधन के दौरान अश्विनी परांजपे भावुक रहीं। उन्होंने कहा कि जबलपुर मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। मैंने सामाजिक और राजनीतिक कार्य की शुरुआत यहीं से की। प्रदेश नेतृत्व ने एक साधारण कार्यकर्त्ता को जो सम्मान दिया है, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। जिला अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ताओं ने जिस स्नेह से स्वागत किया, वह मेरे लिए प्रेरणा है।

ये रहे उपस्थित

अभिनंदन कार्यक्रम में विधायक अभिलाष पांडे, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, अंजू भार्गव, महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा राव, राजेश मिश्रा, कैलाश साहू, तृष्णा चटर्जी, लालू यादव, रंजीत पटेल, प्रणीत वर्मा, डिम्पी विश्वकर्मा, रेनू कोरी, प्रशांत केसरवानी, श्रीकांत साहू, राजेश ठाकुर, सोनू वचवानी, संजय यादव, चित्रकांत शर्मा, मधुबाला राजपूत, किरण तोमर, अर्चना अग्रवाल, पूजा वधवानी, दीपमाला सोनकर, दीपिका चौहान, मोना साहू, रश्मि चौपड़ा, कल्पना तिवारी, मीरा दुबे, दीपमाला केसरवानी, पूनम प्रसाद, सुम्मी सोनाने सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak