khabar abhi tak

दिन-दहाड़े युवती की गला रेतकर हत्या, लोगों की भीड़ बचाने के बजाय बना रही थी वीडियो, वारदात के बाद आरोपी हुआ बेहोश,

 

बालाघाट। एमपी के बालाघाट स्थित आमगांव बैहर में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है, यहां पर दिन-दहाड़े एक युवक ने चाकू से गला रेतकर युवती की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी युवक बेहोश हो गया। इस घटनाक्रम को देखकर लोगों ने युवती को बचाने के बजाय वीडियो बनाना शुरु कर दिया। घटना के बाद परिजनों व गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जिसे देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।                                                                                                                                                               
                                    बताया गया है कि गढ़ी के मोतीनाला क्षेत्र में रहने वाले युवक की करीब पांच साल पहले आमगांव निवासी युवती ऋतु भंडारकर से पहचान हुई। दोनों एक दूसरे से मिलते रहे, बातचीत होती रही। कुछ दिन पहले  युवती ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी थी। यह बात आरोपी को नागवार गुजरी।  जिससे युवक परेशान हो गया। युवती ऋतु रोज की तरह पूर्वान्ह 11 बजे बैहर स्थित फर्नीचर दुकान जाने के लिए आमगांव बस स्टेंड पर खड़ी रही।  इस दौरान आरोपी युवक आया। युवक व ऋतु एक दूसरे से बातचीत करते रहे और कुछ देर बाद दोनों में बहस शुरू हो गई। तभी युवक ने चाकू निकाला और युवती पर वार करना शुरू कर दिया। युवती लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर गई। इसके बाद भी आरोपी गले पर वार करता रहा। आरोपी के हाथ में चाकू देखकर किसी की उसके पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। हत्या करने के बाद आरोपी युवक मौके पर ही बेहोश हो गया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिन्होने आरोपी युवक को अस्पताल पहुंचाया। घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश व्याप्त रहा, घटना को लेकर यह भी चर्चा रही कि यदि लोग वीडियो बनाने के बजाय युवती को बचाने की कोशिश करते तो उसकी जान न जाती। 

युवती के दुपट्टे से खून से सने हाथ पोंछे-

पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी युवक ने युवती के दुपट्टे से ही खून से सने हाथ पोंछे। जब पुलिस पहुंची तो आरोपी बेहोशी की हालत में मिला। साथ ही खून से सना चाकू और दोनों के मोबाइल भी पड़े मिले। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर लिए हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak