khabar abhi tak

30 किलोमीटर ढोता था अवैध रूप से शराब, युवक पकड़ाया, देखें वीडियो



जबलपुर।
शहर से चरगवां तक 30 किलोमीटर तक अवैध रूप से शराब ढोते एक युवक को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्कूटर एवं अवैध रूप से डिकी में भरी देशी शराब जब्त की।

चरगवां पुलिस ने बताया कि सेमरा की ओर से स्कूटर पर आ रहे माढ़ोताल निवासी शिवम साहू को पकड़ा। उसकी बिना नंबर की स्कूटर की डिक्की में भरे 100 देशी शराब के पाव जब्त किए।

इसी तरह गोरखपुर के इंद्रानगर में पहाड़ी पर शराब के स्टॉक किए जाने पर पुलिस ने छापा मारा था। पुलिस के पहुंचने के पहले आरोपी सर्वेश पासी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने मौके पर 321 पाव देशी शराब जब्त की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak