khabar abhi tak

बेइज्जती का बदला जान लेकर किया पूरा, देखें वीडियो



भिटौनी चंडी मेला के दौरान खेत में हुए हत्याकांड का खुलासा

जबलपुर। भिटौनी के चंडी मेला के पास खेत में मिली रक्तरंजित लाश के आरोपियों को पुलिस ने खोज निकाला है। पुलिस ने छानबीन में पाया था कि वारदात पैसों के लेनदेन पर की गई थी। मृतक ने आरोपियों की गांव के सामने बेईज्जति की थी, जिसका बदला लेने की नीयत से दो युवकों ने उसकी लाठी मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सिहोरा निरीक्षक विपिन सिंह ने बताया कि वारदात के बाद संदेह के आधार पर गांव के सुनील कोल एवं शनि कोल से पूछतांछ के दौरान पुलिस को गुमराह करते हुये जानकारी दी, जिनको थाना तलब कर सघनता से पूछतांछ की गई जिनके द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि आरोपी सुनील कोल का मृतक कैलाश कोल से पुराने पैसो के लेन-देन को लेकर वाद.विवाद हुआ था। मृतक कैलाश ने आरोपी सुनील के साथ घर पर मारपीट की थी। उसकी गांव में बेइज्जती हुई थी। पुलिस का कहना है कि मृतक झगड़ालू प्रवृत्ति का व्यक्ति था। गांव में आये दिन विवाद करता था। इस घटना के बाद से आरोपी सुनील कोल मृतक कैलाश कोल को मारने के लिये मौके की तलाश में था।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ग्राम भिटौनी की चंडी मेला में रात्रि करीब 9 बजे आरोपी सुनील कोल ने मृतक कैलाश कोल को चंडी मेला तरफ अकेले जाते देखा। वह अपने साथी शनि कोल को उसके घर से बुलाकर लाया। वे अपने घर की बाडी से बांस की लाठी निकालकर दोनो चंडी मेला तरफ मृतक की तलाश में रात करीबन 11 बजे गये। तभी जेठू गडारी के खेत पर मृतक कैलाश कोल अकेला आते दिखा। दोनों ने घेरकर मृतक कैलाश कोल के सिर में बार-बार जान से मारने की नियत से वार किये, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak