पुल पर खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, चालक की मौत, एक गंभीर
byKhabarAbhiTak-
0
सिवनी। सिवनी के लखनादौन में देर रात नदी के पुल पर खड़े ट्रक से दूसरा ट्रक टकरा गया। हादसे में चालक की मौत हो गई, वहीं उसका चचेरे भाई के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। चालक को ट्रक के केबिन को काटकर निकाला गया है। घटना के बाद पुल पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे।
पुलिस के अनुसार एक ट्रक गोरखपुर यूपी से दवाएं लेकर मुम्बई जाने के लिए निकला। ट्रक जब सेंड नदी पुल से आगे बढ़ बढ़ रहा था। इस दौरान पुल पर खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं चालक देवनाथ साहनी निवासी संत कबीर नगर यूपी की मौत हो गई। वहीं देवनाथ के चचेरे भाई हीरालाल के शरीर पर गंभीर चोटें आई। दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रक के अंदर फंसे दोनों युवकों को केबिन काटकर निकाला गया। घायल युवक हीरालाल को लखनादौन के सिविल अस्पताल में भरती कराया गया है। जहां पर हीरालाल की हालत नाजुक बनी हुई है।