भारत गोल्फ महोत्सव का आज अंतिम दिन, ख्यात अभिनेता रणदीप हुड्डा ने की शिरकत,बोले,संस्कृति-पर्यावरण को जागरूक करने की कोशिश अहम
जबलपुर। संस्कारधानी में पहली बार श्भारत गोल्फ महोत्सव का आयोजन किया गया। रविवार को इस राष्ट्रीय स्तर की गोल्फ प्रतियोगिता में फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा सहित कई राष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हुए। शहर के आर्मी एरिया में आठ और 9 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम को लेकर रणदीप हुड्डा ने खुशी जाहिर की। खिलाड़ियों के साथ गोल्फ का आनंद लेते हुए रणदीप हुड्डा ने कहा कि इस खेल को एलीट क्लास से निकलकर गांव तक पहुंचाने का मिशन और मेक इन इंडिया को प्रमोट करने का उद्देश्य के साथ संस्कृति एनवायरमेंट और युवाओं को जागरूक करने की इस खेल के जरिए कोशिश की जा रही है।
-मोबाइल से बाहर निकलें बच्चे
रणदीप ने कहा कि यह देखा जा रहा है कि आज के बच्चे अधिकतर समय मोबाइल के स्क्रीन पर ही वेस्ट रहते हैं ऐसे में खेलों से लगातार उनका रुझान कम हो रहा है। जबलपुर में इस इवेंट का आयोजन गोल्ड फेडरेशन अॉफ इंडिया की अच्छा प्रयास है। फिल्म अभिनेता रणदीप उल्लेखनीय है कि भारत गोल्फ महोत्सव को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरुआत किया गया था, जबकि इसका समापन जनवरी 2026 में स्वामी विवेकानंद जयंती पर होगा।
-जबलपुर में 36 वां इवेंट आयेाजित
गोल्फ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश भर के 100 शहरों में इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। जबलपुर में 36वां इवेंट संपन्न हुआ है। आयोजन के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर गोल्फ के खेल की लोकप्रियता को बढ़ाना है।इस आयोजन को भारतीय गोल्फ फेडरेशन करवा रहा है।इसके साथ युवाओं को प्रेरित करना कि बच्चों को स्क्रीन की दुनिया से निकलकर खेल के मैदान तक लाया जाए।स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और प्राकृतिक संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए जबलपुर में इस इवेंट को किया गया।

