भोपाल में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, जबलपुर से पहुंचे हजारों कार्यकर्ता, EC आफिस घेरने जा रहे थे

 

भोपाल। एमपी के यूथ कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश भर से भोपाल आए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर एसआईआर के विरोध किया। वे जुलूस की शक्ल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ऑफिस का घेराव करने निकले तो पुलिस ने व्यापम चौराहे पर बैरिकेटिंग कर उन्हें रोक दिया। इस कार्यक्रम में जबलपुर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हुए है। 

                                                                                                          बताया गया है कि चुनाव आयोग के आफिस की ओर बढऩे को लेकर पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव भी हुआ। कार्यकर्ता बैरिकेट पर चढ़कर आगे बढऩे का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने वॉटर कैनन से पानी की तेज बौछार फेंककर उन्हें रोक दिया। इस दौरान वाटर कैनन चलने के कारण कई कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड से गिरते हुए भी नजर आए। इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और युवा कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद हैं। जब कार्यकर्ता आगे बढऩे से नहीं मानेए तो पुलिस ने हलका बल प्रयोग भी किया। हालांकि इनमें किसी को चोट नहीं आई है। इससे कार्यकर्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया और वे बैरिकेटिंग को तोडऩे का प्रयास करने लगे। इस मौके पर प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान को संविधान सभा में पेश किया था, तब कहा था कि अब राजा का बेटा रानी के पेट से नहीं लोकतंत्र के वोट से पैदा नहीं होगा। आज आपका वोट खतरे में है। 

गिरफ्तारी देने खुद ही बस में चढ़ गए कार्यकर्ता- 

जब युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रोकने से भी नहीं रुक रहे थेए तो पुलिस ने बस बुलाई और उनकी गिरफ्तारी शुरू कर दी। कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़कर बस में बैठायाए तो कई कार्यकर्ता गिरफ्तारी देते हुए खुद ही बस के ऊपर चढ़ गए। बस में तादात से ज्यादा कार्यकर्ताओं के भर जाने से बस एक तरफ झुक गई। जिसके पलटने की आशंका के चलते पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बाहर निकाला।

उमंग सिंघार बोले, ये आम वोटर की लड़ाई है-

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले ये सिर्फ कांग्रेस की लड़ाई नहीं है। आम वोटर की लड़ाई हैए जिसकी आवाज को बंद किया जा रहा है। कुणाल कामरा अपना शो चलाता है वह कमेंट करता है तो उसके पूरे स्टूडियो को खत्म कर दिया जाता है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु बोले, जब हमें आजादी मिली तभी पाकिस्तान को भी मिली और आज हम कहां हैं और पाकिस्तान कहां है। इसका एक ही कारण था। कांग्रेस ने देश के लोकतंत्र को कमजोर नहीं होने दिया और नरेंद्र मोदी देश के लोकतंत्र को कमजोर करके सबसे बड़ा देश द्रोह कर रहे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post