सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण में जबलपुर निगम अव्वल


जबलपुर।
नगरीय प्रशासन एवं विकास के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे नगर निगम जबलपुर ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण और शिकायत निवारण में नगर निगम जबलपुर ने प्रदेश के सभी नगर निगमों में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। नगरीय प्रशासन आयुक्त से मिली इस प्रशंसा और सराहना को निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने तत्काल प्रभाव से नगर निगम जबलपुर की संपूर्ण टीम को समर्पित कर दिया। निगमायुक्त ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन नागरिकों से सीधे जुड़ा हुआ एक अत्यंत महत्वपूर्ण मंच हैए और इस पर अव्वल प्रदर्शन करना यह दर्शाता है कि निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहींए बल्कि निगम के हर छोटे.बड़े सदस्य के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post