khabar abhi tak

जबलपुर में कांवड़ यात्रा के कारण स्कूल रहेंगे बंद

जबलपुर।  शहर में 10 अगस्त दिन सोमवार को संस्कार कांवड़ यात्रा और गुसेश्वर शाही सवारी यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के कारण विद्यार्थियों को होने वाली यातायात समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम क्षेत्र के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और आईसीएससी विद्यालयों में सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। यह यात्रा सुबह 7 बजे ग्वारीघाट के सिद्धघाट से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पनागर तहसील के ग्राम मटामर स्थित भगवान नर्मदेश्वर भोलेनाथ मंदिर कैलाशधाम तक पहुंचेगी। अवकाश के चलते छूटे हुए पाठ्यक्रम की पढ़ाई अन्य कार्यदिवसों में अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर पूरी की जाएगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak