khabar abhi tak

बुलेट मोटर साइकल से फोड़े पटाखे, घबराहट में गिरी महिला, थाना के सामने घटना, पुलिस ने पीछा कर बाइक सवारों को पकड़ा

 

सागर। एमपी के सागर स्थित मोतीनगर थाना के सामने उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब बुलेट मोटर साइकल से फोड़े गए पटाखे की आवाज से सड़क पर जा रही महिला घबराकर गिर गई। जिससे महिला के सिर में गंभीर चोटें आई। आवाज सुनकर बाहर निकले पुलिस कर्मियों ने पीछा करते हुए बुलेट सवार तीनों युवकों को पकड़कर मोटर साइकल जब्त कर ली। 

                              बताया गया है कि मोतीनगर चौराहे पर थाने के सामने से एक बिना नंबर प्लेट की बुलेट तेज रफ्तार में गुजरी। इस पर तीन युवक सवार थे। उन्होंने अचानक गाड़ी के साइलेंसर से पटाखे जैसी तेज आवाज निकाली। पटाखों की तेज आवाज सुनकर मौके पर अफरा.तफरी मच गई। सड़क पर जा रही एक बुजुर्ग महिला इस आवाज से इतनी घबरा गई कि वह सड़क पर ही गिर पड़ी। घटना को देखकर पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर बुलेट को पकड़ लिया और युवकों को थाने ले आई। जांच में बुलेट में मॉडिफाई साइलेंसर लगा मिला। पुलिस ने युवकों से थाने में ही बुलेट चालू कराकर मॉडिफाई साइलेंसर से पटाखा फोडऩे का तरीका पूछा और डेमो लिया। मामले में मोतीनगर पुलिस ने बुलेट जब्त कर ली है और युवकों को थाने में बैठाया है। उल्लेखनीय है कि मॉडिफाई साइलेंसर प्रतिबंधित है। इसके बाद भी शहर में बुलेट गाडिय़ों में लोग इसे लगवा रहे हैं। पुलिस ने अब इन पर कार्रवाई शुरू कर दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak