मजदूर की हत्या कर लाश कब्रिस्तान में फेंकी, प्लाट का सौदा करने दूसरे गांव गया था

 

दमोह। एमपी के दमोह में धरमपुरा वार्ड स्थित कब्रिस्तान में आज पूर्वान्ह 11 बजे के लगभग मजदूर लखन आदिवासी की लाश मिलने सनसनी फैल गई। लखन लाश मिलने की खबर पाते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। लखन आदिवासी को लेकर परिजनों सहित अन्य लोगों का कहना है कि हत्या कर लाश को कब्रिस्तान में फेंका गया है। 

                                 पुलिस के अनुसार ग्राम कांकर तेजगढ़ दमोह निवासी लखन आदिवासी पटेरा में एक किसान के यहां पर फसल की रखवाली करता रहा। लखन अपने गांव कांकर में अपने प्लॉट की बिक्री का सौदा तय करने गया था। करीब डेढ़ हजार रुपए लेकर वह सोमवार शाम कांकर गांव से पटेरा के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। देर रात तक घर न आने परिजन चिङ्क्षतत हो गए। जिन्होने अपने स्तर पर तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। आज पूर्वान्ह 11 बजे के लगभग लखन की कब्रिस्तान में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही परिजन पहुंच गए, जिन्होने पुलिस को पूछताछ में बताया कि सोमवार शाम उनके पिता पटेरा के लिए निकले थे और रात 9 बजे तक घर पहुंचने की बात कही थी। जब वे नहीं पहुंचे तो परिवार ने सोचा कि वे गांव में रुक गए होंगे। आज सुबह दमोह पुलिस ने परिवार को सूचना दी, जिसके बाद वे जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस को जांच के दौरान देखा कि लखन के हाथ, पैरव मुंह पर चोट के निशान मिले है। लखन की मौत को लेकर परिजनों सहित अन्य लोगों का कहना है कि उनकी हत्या कर लाश को कब्रिस्तान में फेंका गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। 


Post a Comment

Previous Post Next Post