khabar abhi tak

दूल्हे का रंग था काला, शादी के 8 दिन बाद दुल्हन ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी

कौशाम्बी. उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ शादी के महज आठ दिन बाद एक नवविवाहिता का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की शादी 2 नवंबर को हुई थी और वह शादी के बाद मायके से ससुराल लौटी थी। रविवार शाम को वह लापता हो गई थी, जिसके बाद उसका शव मिला। पुलिस मामले की जांच की जा रही है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चर्चा है कि दुल्हन शादी के बाद से दूल्हे के काले रंग से काफी दुखी थी.

यह है पूरा मामला

यह सनसनीखेज मामला कौशाम्बी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र का है। सोमवार सुबह मरधरा मानव रहित फाटक के पास स्थानीय लोगों ने एक नवविवाहिता का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर देखा। मौके पर तुरंत भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। शव की शिनाख्त रिंकी देवी के रूप में हुई है। रिंकी की शादी बीते 2 नवंबर को चरवा कोतवाली के सीरियावां कला गांव निवासी देशराज के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि यह शादी रिंकी और उसके परिवार की रजामंदी के बिना कराई गई थी। आरोप है कि दूल्हे (देशराज) का रंग काला होने के कारण रिंकी इस शादी से खुश नहीं थी।

अचानक ऐसे हो गई थी लापता

जानकारी के मुताबिक, रिंकी शुक्रवार को ही अपने मायके से ससुराल लौटी थी और जल्द ही उसका थवन (शादी के बाद की एक रस्म) होना था। इसी बीच, रविवार की शाम को वह अचानक अपने घर से बिना बताए कहीं लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन यानी सोमवार सुबह उसका शव रेलवे लाइन पर मिलने की खबर आई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की। खबर मिलते ही ससुराल और मायके, दोनों पक्षों में कोहराम मच गया और सभी रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak