khabar abhi tak

गोहलपुर से लेकर बड़ा पत्थर तक के 50 अतिक्रमण का सफाया


जबलपुर।
नगर निगम द्वारा निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। मंगलवार को गोहलपुर थाने से लेकर रॉंझी के बड़ा पत्थर तक ताबड़तोड़ हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।


निगमायुक्त के निर्देशानुसार अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नागरिकों को राहत पहुॅंचाने का कार्य किया जा रहा है, जिसकी सराहना नागरिकों द्वारा भी की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को गोहलपुर थाने से अधारताल सुहागी, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से रॉंझी, झंडा चौक बड़ा पत्थर तक रिपीट कार्रवाई की गयी। कार्रवाई के दौरान लगभग 50 टपरे अलग किये गए तथा गद्दा, फोम एवं सोफा कुर्सियां आदि जप्त की गयी। इसके साथ-साथ ग्वारीघाट बिग बाजार के सामने निगम के जर्जर भवन को पूर्णतः हटाया गया एवं छोटी लाइन फाटक पर ठेले टपरे को प्रतिबद्ध किया गया। कार्रवाही में दल प्रभारी दुर्गा राव, अभिषेक समुद्रे, कुलदीप त्रिपाठी, अंकित पारस, वीरेन्द्र मिश्रा, जोसफ प्रवीण, लक्ष्मण कोरी, ब्रज किशोर तिवारी, नदीम अहमद खान और सहायक दल प्रभारी आरिफ अहमद खान, शुभम खरे मौके पर मौजूद रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak