khabar abhi tak

बदमाशों ने मचाया कोहराम, कंटेनरों पर की फायरिंग, ड्राइवरों पर किया हमला..!

 

सागर। एमपी के सागर स्थित देवरी रोड पर उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब बदमाशों ने सड़क किनारे खड़े कंटेनरों पर फायरिंग शुरु कर दी। फायरिंग होते देख ड्राइवर बाहर आए तो उनपर हमला कर दिया। हमले में तीन वाहन चालकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होन पूछताछ के बाद एक आरोपी को सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया है। अन्य की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।                                                                                                                 
                              पुलिस के अनुसार देवरी में सिलारी तिराहा के पास होटल के बाहर युवक आग ताप रहे थे। इस दौरान कंटेनर ड्राइवरों से चाय पीने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा। जिसमें युवकों ने कंटेनर ड्राइवर गणेश निवासी धौलपुर, बृजकिशोर ठाकुर निवासी उत्तरप्रदेश व अमित ठाकुर निवासी धौलपुर पर हमला कर दिया। हमले में तीनों वाहन चालकों के शरीर पर चोट आई। हमलावरों ने जाते जाते कंटेनरों पर फायरिंग कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि कंटेनर ड्राइवर दिल्ली से रायपुर जा रहा था। वह चाय पीने के लिए होटल पर रुका था। तभी कुछ युवक मौके पर पहुंचे और विवाद करने लगे। पुलिस ने इस मामले में ड्राइवर की शिकायत पर हर्ष यादव, नमन मिश्रा, आदित्य, राज, कपिल सोनी, आलोक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak