khabar abhi tak

खूनी नाले में मिली ' खून से सनी ' तीन दिन पुरानी लाश, देखें वीडियो



जबलपुर। रद्दी चौकी के खूनी नाले में मंगलवार की सुबह तीन दिन पुरानी खून से सनी एक युवक की लाश मिली। लाश की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर निगम अमले ने रस्सियों के सहारे नाले से लाश बाहर निकलवाई। पुलिस ने मौके पर लाश की शिनाख्ती के प्रयास किए लेकिन प्रथम दृष्टया लाश का कोई पता नहीं चला, लिहाजा शव को पीएम के लिए मेडिकल भेज दिया है। 
सीएसपी अधारताल राजेश्वरी कौरव ने बताया कि खूनी नाले में अज्ञात युवक का शव मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया शव तीन-चार दिन पुराना होना प्रतीत हो रहा था। शव में चोट के निशान बताए गए हैं। सीएसपी का कहना था कि शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। मृतक शराब का आदी थी, जो संभवतः नशे की हालत में गिर गया था।

उधर, खूनी नाले में अज्ञात शव की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पार्षद गुलाम हुसैन भी पहुंचे थे। पार्षद ने पुलिस की मौजूदगी में मजदूर लगाकर जैसे-तैसे शव को नाले से बाहर निकवाया था। 
अधारताल पुलिस ने बताया कि मंगलवार की दोपहर भानतलैया निवासी मोहम्मद इस्माईल ने सूचना दी कि उसका साला गुलाम हुसैन निवासी गाजी नगर में 9 नवम्बर की रात 8-30 बजे आनंद नगर बस स्टॉप के पास से गुम हो गया था। उसका शव कृषि कालेज गेट न. 1 के नाले में पड़ा मिला। उसका साला नशा करने का आदि था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak