जबलपुर। सिहोरा के वन परिक्षेत्र गौरहा-गंजताल के चितावर माता मंदिर के पास मंगलवार की सुबह एक आठ माह के तेंदुए का शव मिला है। वन अमले ने सूचना मिलने पर तेंदुए के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वन विभाग का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
वन विभाग के डीएफओ ऋषि मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। अमले ने घटना को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करते हुए घटनास्थल पर नमूने एकत्र किए हैं। विभाग ने शहडोल से डॉग स्क्वॉड टीम को बुलवाया है ताकि मामले की बारीकी से जांच हो सके।
गौरतबल है कि इसके पहले भी इस क्षेत्र में दीवाली के समय तेंदुए का शव मिला था। शव के नाखून और दांत से छेड़छाड़ की गई थी।
