khabar abhi tak

रेलवे ट्रेक पर मिली स्कूली छात्र की सिर कटी लाश, दो पीरियड के बाद क्लास से गायब था, रीवा-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया

 

                        बालाघाट। एमपी के बालाघाट स्थित रेलवे ट्रेक पर आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल लामता के कक्षा 10वीं के छात्र इंद्रजीत मेरावी की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि छात्र रीवा-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने इंद्रजीत की मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरु कर दी है।                                                                                                 
                                                                                         बताया गया है कि बालाघाट जिले के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी कमल किशोर मेरावी का बेटा इंद्रजीत शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल लामता के कक्षा 10वीं कक्षा में अध्ययनरत है। आज इंद्रजीत दो पीरियड के बाद स्कूल से गायब हो गया। इसके बाद दोपहर में उसका शव रेलवे ट्रेक पर मिला। छात्र इंद्रजीत का शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गए। देखा तो छात्र का सिर धड़ से अलग पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया। पुलिस का कहना है कि संभवत रीवा-पुणे एक्सप्रेस की चपेट में आने से हादसा हुआ है। 

छात्र स्कूल में दो पीरियड अटेंडेंट किए थे-

स्कूल प्रबंधन ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि इंद्रजीत प्रतिदिन की तरह आज स्कूल आया था। वह दो पीरियड तक कक्षा में मौजूद था, इसके बाद वह स्कूल से गायब हो गया। उसका शव स्कूल से लगभग 3 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर पाया गया। रेलवे कर्मचारी आत्माराम भलावी ने बताया कि रीवा-पुणे एक्सप्रेस के ड्राइवर ने इस घटना की सूचना नैनपुर रेलवे स्टेशन को दी थी। जिसपर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने छात्र की मौत पर किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak