khabar abhi tak

टोल-प्लाजा पर युवक को मारी गोली, गौ-वंश से भरा ट्रक रोकने पर उपजा विवाद,

 

सागर। एमपी के सागर स्थित गढ़ाकोटा में टोल-प्लाजा पर गौ-वंश से भरे ट्रक को रोकने की बात को लेकर आशीष दुबे नामक युवक को गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने से घायल युवक आशीष को उपचार के लिए सागर के अस्पताल में भरती कराया गया है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद हमलावर की तलाश शुरु कर दी है।                                                                               
                         पुलिस के अनुसार गायत्री नगर मकरोनिया सागर निवासी  आशीष पिता शिवकुमार दुबे उम्र 33 साल गढ़ाकोटा रोड पर चनाटोरिया पर स्थित टोल प्लाजा के आफिस में देर रात तीन बजे बैठा था। इस दौरान राजेन्द्र दुबे निवासी मड़देवरा छतरपुर हाल निवास मकरोनिया जो अपने आप को टोल प्लाजा का पार्टनर बताता है। उसका फोन टोल प्लाजा के मैनेजर रवि उपाध्याय के फोन पर आया। वह बोला कि आशीष से बात कराओ। आशीष ने जैसे ही बात शुरु की तो राजेन्द्र ने गाली बकना शुरु कर दिया। विरोध करने पर राजेन्द्र दुबे कार से टोल प्लाजा पहुंचा और आशीष को धमकी देते हुए गौवंश की गाडिय़ा रोकने से मना किया। आशीष ने विरोध किया तो रिवाल्वर निकालकर फायर कर दिया। गोली आशीष के पेट में लगी और वह गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर टोल प्लाजा के कर्मचारी भागते हुए पहुंचे देखा तो आशीष खून से लथपथ सड़क पर पड़ा छटपटा रहा था। कर्मचारियों ने पुलिस को खबर देते हुए आशीष को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। घटना के बाद टोल-प्लाजा के पास अफरातफरी मची रही। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak