khabar abhi tak

दुर्ग-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन एमपी के कटनी, दमोह, सागर होकर चलेगी, दो फेरे लगाएगी

 
जबलपुर.
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को कम करने और कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग के बीच दो फेरों के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन मध्य प्रदेश के शहडोल, कटनी, दमोह, सागर, बीना होकर गुजरेगी।

गाड़ी संख्या 08743 दुर्ग से 9 और 16 नवंबर को रवाना होगी, जबकि गाड़ी संख्या 08744 हरिद्वार से 10 और 17 नवंबर को चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में सभी श्रेणियों में पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं। यह ट्रेन कुल 23 स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन की ये रहेगी टाइमिंग

गाड़ी संख्या 08743 दुर्ग से सुबह 11 बजे रवाना होकर रायपुर 11:36 बजे, भाटापारा दोपहर 12:28 बजे, उसलापुर 13:45 बजे, पेंड्रा रोड 15:13 बजे, अनूपपुर 15:53 बजे, शहडोल 16:35 बजे, उमरिया 17:33 बजे और कटनी मुड़वारा 19:20 बजे पहुंचेगी। अगले दिन यह ट्रेन सुबह 7:05 बजे आगरा कैंट, 11:10 बजे निजामुद्दीन और दोपहर 15:40 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 08744 हरिद्वार से रात 9 बजे रवाना होकर रात 2:15 बजे हजरत निजामुद्दीन, सुबह 5 बजे आगरा कैंट, शाम 5:35 बजे कटनी मुड़वारा जंक्शन, उमरिया 18:44 बजे, शहडोल 19:45 बजे, अनूपपुर 20:33 बजे, पेंड्रा रोड 21:10 बजे और उसलापुर 23:40 बजे पहुंचेगी। अगले दिन यह ट्रेन 00:40 बजे भाटापारा, 01:40 बजे रायपुर और 03:00 बजे दुर्ग पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिनमें 02 एसएलआरडी, 07 सामान्य कोच, 08 स्लीपर कोच और 01 एसी-थ्री सह एसी-टू कोच शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak