पुलिस के अनुसार अनुसार राजाराम पिता रामाधार तिवारी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पिपरा बरही जिला कटनी पर 4 जुलाई 2018 को निरंजन पटेल की हत्या का आरोप रहा, जिसपर बरही थाने में दर्ज किया गया था। हत्या के मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया गया। विचारण के बाद इन पांचों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। मुख्य आरोपी राजाराम तिवारी घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। यहां तक कि पुलिस अधीक्षक द्वारा उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर इनाम की राशि बढ़ाई गई थी। वर्तमान में उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। फरारी के दौरान आरोपी परिवार से संपर्क भी नहीं कर रहा था। इधर पुलिस द्वारा आरोपी को पकडऩे के लिए लगातार कोशिश कर रही थी। पुलिस को खबर मिली कि राजाराम अपनी पहचान और वेश बदलकर मुंबई के एक शिपयार्ड पोर्ट में काम कर रहा ाहै। जिसपर बरही पुलिस की एक टीम मुम्बई स्थित शिपयार्ड पहुंची और घेराबंदी कर राजाराम तिवारी को दबिश देकर गिरफ्तार किया। इसके बाद राजाराम को बरही जिला कटनी लाकर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।