khabar abhi tak

जंगल से बरामद हुए नक्सली डम्प, विस्फोटक, कारतूस, दवाएं, साहित्य, दैनिक उपयोग की सामग्री मिली

 

बालाघाट। एमपी के बालाघाट स्थित किरनापुर के जंगल में सुरक्षा बलों को सर्च अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सिरका-मोजाडेरा व अलीटोला के जंगलों से दो अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखे गए नक्सली डंप बरामद किए हैं।

                                   गौरतलब है कि मार्च 2026 तक देश से नक्सलियों के खात्मे की तय समय-सीमा के बाद जंगल में सुरक्षाबलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। बालाघाट जिले सहित सीमावर्ती राज्यों में सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई से नक्सली दबाव में हैं। जिसके चलते हॉकफोर्स, सीआरपीएफ, कोबरा, जिला पुलिस बल व बीडीडीएस की टीमें लगातार जंगलों में सर्चिंग अभियान चला रही हैं। बीडीडीएस और डॉग स्क्वॉड की मदद से नक्सलियों के ठिकानों और विस्फोटक सामग्री का पता लगाया जा रहा है। जिसके चलते आज सुरक्षा बलों ने जंगल से नक्सली डम्प बरामद किया है। जिसमें बीजीएल के 6 पैकेट, 11 लॉन्चर राउंड, 303 बोर के 9 जिंदा कारतूस, 12 बोर के 3 जिंदा व 9 खाली कारतूस मिले हैं। इसके अतिरिक्त एक वायरलेस सेट, 4 एंड्रॉयड व 4 कीपैड मोबाइल फोन, 14 पेनड्राइव, 17 मेमोरी कार्ड और 2 सिम कार्ड भी जब्त किए गए हैं। इसके अलावा दवाएं, नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी शामिल हैं। जिले में लंबे समय बाद पुलिस को यह बड़ी बरामदगी हाथ लगी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak