khabar abhi tak

जबलपुर में जीवंत होंगे महिंदर मिसिर, विद्यापति और भिखारी ठाकुर

 


दो दिवसीय छंद प्रसंग का शुभारंभ एक दिसंबर से 

जबलपुर। शासकीय ललित कला महाविद्यालय में दो दिवसीय छंद प्रसंग कार्यक्रम का आयोजन 1 व 2 दिसंबर को किया जाएगा। दोनों दिन कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3 बजे से होगा। इस सांस्कृतिक आयोजन में देश के विभिन्न शहरों से आए प्रतिष्ठित कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम न केवल कला और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा, बल्कि पारंपरिक लोक एवं शास्त्रीय कला के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रोग्राम की रूपरेखा

कार्यक्रम के प्रथम दिन, 1 दिसंबर को बनारस के प्रसिद्ध गायक जयदीप पांडेय (जय) और पटना की सुप्रसिद्ध गायिका ऋचा चौबे अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भाव-विभोर करेंगे। दूसरे दिन, 2 दिसंबर को कोलकाता की प्रसिद्ध कलाकार मोनालिका घोष एवं उनके साथी कलाकारों द्वारा मनमोहक ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। छंद प्रसंग का यह आयोजन महान रचनाकारों महिंदर मिसिर, विद्यापति और भिखारी ठाकुर की रचनाओं पर केंद्रित रहेगा। कार्यक्रम में उनके साहित्य पर आधारित व्याख्यान, गायन और नृत्य की समरस अभिव्यक्तियाँ प्रस्तुत की जाएंगी। आयोजन की खासियत यह है कि इसमें प्रवेश निःशुल्क रखा गया है, जिससे अधिक से अधिक कला-प्रेमी इसका आनंद ले सकें।



Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak