khabar abhi tak

विवाह मंडप पर पहुंच गई प्रेमिका, टूट गई शादी, रिश्ते छिपाने का युवती ने लगाया आरोप..!

 

सतना। एमपी के सतना स्थित मझगवां में आयोजित शादी समारोह में उस वक्त हंगामा होने लगा, जब एक युवती क्रांति ने पहुंचकर दूल्हे रमेश साहू पर अपना हक जताया। युवती ने तस्वीरों सहित अन्य सबूत पेश किए। इस घटनाक्रम के बाद शादी का माहौल तनावपूर्ण हो गया। 

                                बताया गया है कि मझगवां के मार्कण्डेय पैलेस में गायत्री साहू उम्र 18 वर्ष निवासी सिरमौर रीवा की शादी रमेश साहू निवासी मझगवां से होने वाली थी। शादी रस्में चल रही थीं इस दौरान एक युवती क्र ांति निवासी रोहनियां विवाह स्थल पर पहुंच मंडप में दूल्हे रमेश साहू पर अपना हक जताया। उसने खुद को रमेश की प्रेमिका बताते हुए तस्वीरें और अन्य कथित सबूत पेश किए। युवती ने विवाह रुकवाने की मांग की, जिससे दोनों पक्षों के परिजन हैरान रह गए और विवाद बढ़ गया। खबर मिलते ही मझगवां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने दूल्हा, युवती व दोनों परिवारों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। हालांकि युवती के पहुंचने के बाद हुए हंगामे से शादी का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। 

वधू पक्ष ने किया शादी से इंकार-

वहीं इस हंगामा के बाद वधू पक्ष ने विवाह को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। उन्होंने दूल्हे पक्ष पर रिश्ते की वास्तविक स्थिति छिपाने का आरोप लगाया। जिससे उनकी प्रतिष्ठा और आर्थिक नुकसान हुआ। यहां तक कि लड़की पक्ष ने मझगवां थाने पहुंचकर शादी में हुए खर्च का पूरा हर्जाना मांगा। इसके बाद दुल्हन सहित वधू पक्ष वापस लौट गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय स्तर पर यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak