khabar abhi tak

तीन एचपी का मोटर पंप, बिल आ रहा पांच का

 

बैठक में बिजली कंपनी के सीई से भारतीय किसान संघ ने बताईं समस्याएं, किसानों को 10 घंटे बिजली देने की मांग उठी

जबलपुर। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चीफ इंजीनियर केएल वर्मा के समक्ष किसानों से ने अपनी समस्याएं रखीं,जिनमें प्रमुख रूप से किसानों को दस घंटे बिजली प्रदान करना और थ्री एचपी के कनेक्शन में पांच एचपी का बिल जनरेट होना,ट्रांसफार्मर बदलने,सुधार, लाईनों के मेंटेनेंस, ट्रिपिंग एवं सोलर कृषि पंप योजना आदि बिन्दु शामिल रहे। सीई श्री वर्मा ने किसानों को आश्वासन दिया कि 10 घंटे बिजली प्रदान किये जाने संबंधी प्रस्ताव जल्दी ही राज्य सरकार को प्रेषित किया जाएगा साथ ही अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए जमीनी स्तर पर तेजी से काम होगा। मंगलवार को संघ और सीई के मध्य हुई बैठक में बिजली संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में विद्युत नियामक आयोग के सदस्य व संभाग उपाध्यक्ष दामोदर सिंह पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह ने बताया कि  सिवनी से आए किसान संघ के जिलाध्यक्ष ज्वाला सिंह बघेल, नरसिंहपुर के जिला मंत्री अभिषेक पटेल  जबलपुर जिले के अध्यक्ष रामदास पटेल व जिला मंत्री धनंजय पटेल ने बिजली अधिकारी के सामने अपनी समस्याएं रखीं

-इनकी रही उपस्थिति 

इस अवसर पर महानगर प्रचार प्रमुख मनोज मिश्रा, प्रांत संगठन मंत्री तुलाराम, प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, प्रांत कार्यालय मंत्री आलोक पटेल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य पुखराज सिंह चंदेल, संभाग अध्यक्ष अनुरुद्ध सिंह पटेल, संभागीय संगठन मंत्री पूरन लाल शर्मा, जिला सह-मंत्री सुनील पटेल, जिला मंत्री नरसिंहपुर अभिषेक पटेल,  जिला मंत्री महंत लाल बिसेन, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता नीरज कूचिया, कार्यपालन अभियंता जबलपुर नीरज परस्ते एवं कार्यपालन अभियंता पाटन नवनीत राठौर आदि की उपस्थिति  रही। 



Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak