khabar abhi tak

सिर्फ स्टॉक से सप्लाई हो रहे गैस सिलेंडर, नई डिमांड नहीं भेजी



जबलपुर में एलपीजी वितरक एक दिनी सांकेतिक हड़ताल पर, जबलपुर में 25 हजार सिलेंडर रोज की है आपूर्ति

जबलपुर। जबलपुर के एलपीजी वितरक आज, गुरुवार को एक दिन की हड़ताल पर हैं। उन्होंने आज न तो गैस कंपनियों से सिलेंडर की खरीदी की है और न ही नई डिमांड भेजी। स्टॉक में रखे सिलेंडर ही उपभोक्ताओं को दिए जा रहे हैं। जबलपुर में 25 हजार  सिलेंडर की रोज सप्लाई होती है। स्टॉक कम होने से उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिलने में 2 से 3 दिन जरूर लग सकते हैं। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (आई) ने कहा है कि ये सांकेतिक हड़ताल है, यदि मांगें नहीं मानी गयी तो विरोध तेज किया जाएगा। 

-आखिर मांग क्या है

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (आई) के बैनर तले पूरे मप्र सहित देश में 26 हजार से ज्यादा एलपीजी वितरक इस आंदोलन में शामिल हैं। संगठन ने भोपाल से लेकर नई दिल्ली तक आंदोलन करने की रणनीति तैयार की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस शर्मा ने बताया, वितरकों की मांग है कि सेवा शुल्क 35 रुपए से बढ़ाकर 110 रुपए किया जाए। यह राशि साल 2022 में ही बढ़ जानी थी, लेकिन प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak