khabar abhi tak

आर्मी एरिया में 8 नवंबर से होगा ' भारत गोल्फ महोत्सव '


जबलपुर।
गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में देश भर में भारत गोल्फ महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से हुआ और समापन 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर होगां। इसी क्रम में जबलपुर को मेजबानी करने का मौका मिला है। यह महोत्सव आर्मी क्षेत्र में 8 और 9 नवंबर को किया जाएगा।

इस आयोजन के माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है कि युवा मोबाइल स्क्रीन और नशे की आदत से निकलकर खेल के मैदान में आएं। इसमें देश भर के गोल्फ खिलाड़ी और वीर जवान शामिल होंगे।

8 नवम्बर को जबलपुर में भारत गोल्फ महोत्सव का शुभारंभ होगा। विभिन्न कार्यक्रर्मों के साथ ही बाहर से आये गोल्फ खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन दिन भर चलेगा। इस महोत्सव मे मुख्य केंद्र.बिंदु सामाजिक चेतना है, जिसके तहत कई लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये गोल्फ जैसे खेल को प्रोत्साहित करना जो प्रकृति और हरियाली के बीच में खेले जाते हैं।  9 नवम्बर को गोल्फ प्रतियोगिता में अभिनेता रणदीप हुड्डा भी शामिल होंगे।

गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी आर्यवीर आर्या के मुताबिक यह कार्यक्रम इसलिए भी विशेष है क्योंकि यह देश के वीर जवानों के बीच हो रहा है। इस दौरान वीर नारियों का सम्मान कर इस कार्यक्रम को और भी ज्यादा गौरवमय बनाया जाएगा। एनटीओबीसी रन, गोल्फ ट्रेनिंग के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन, पौधारोपण, स्वास्थ्य और प्रकृति के प्रति जागरूकता करना है। छात्रों को गोल्फ ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak