khabar abhi tak

पमरे की बास्केटबॉल टीम ने 68वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे चैंपियनशिप में जीता रजत पदक (देखेें वीडियो)

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे ने 68वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे बास्केटबॉल चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक अर्जित किया है। गुवाहाटी में आयोजित इस प्रतियोगिता में पमरे की टीम ने अपने जबर्दस्त खेल कौशल का प्रदर्शन कर यह शानदार जीत हासिल की है.

उल्लेखनीय है कि टीम ने सेमीफाइनल में काफी मजबूत पूर्वी रेलवे को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल मेें मुकाबला काफी कड़ा रहा. अंत में उसे दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा

देखेें वीडियो


पमरे के सभी खिलाडिय़ों ने पूरे खेल के दौरान असाधारण कौशल, अनुशासन और टीम वर्क का प्रदर्शन किया, जिससे टीम की बढ़ती ताकत और दृढ़ संकल्प का पता चलता है। डबलूसीआरएसए के अध्यक्ष श्री कुशल सिंह के प्रति उनके निरंतर प्रेरणा, मार्गदर्शन और हाफटाइम प्रोत्साहन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है, जिसने खिलाडिय़ों की फिटनेस, एकाग्रता और मनोबल बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पमरे स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रत्येक सदस्य को उनके निरंतर समर्थन और प्रोत्साहन के लिए भी विशेष धन्यवाद, जिससे टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद मिली।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak