khabar abhi tak

सूर्या हॉफ मैराथन : 16 को दौड़ेंगे 7500 धावक, जीतेंगे 15 लाख के पुरस्कार, देखें वीडियो



जबलपुर।
कोबरा ग्राउंड में आगामी 16 नवम्बर को सूर्या हॉफ मैराथन में 7500 प्रतिभागी दौड़ेंगे। रन फॉर फिटनेस और रन फॉर फन के लिए आर्मी एरिया में लोगों को फिट रहने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। भारतीय सेना द्वारा आयोजित इसका तीसरा संस्करण है। इसमें 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 3 किलोमीटर सहित विभिन्न कौशल स्तरों के लिए दौड़ें शामिल हैं। सूर्या हाफ मैराथन की वेबसाइट के अनुसार पंजीकरण की मंगलवार को अंतिम तिथि है। प्रतिभागियों को एक टी-शर्ट, पदक, प्रमाण पत्र और अन्य सहायता प्रदान की जाएगी। इस दौड़ को जीतने वाले 30 प्रतिभागियों को हर वर्ग में पुरस्कार दिए जाएंगे। कुल पुरस्कार 15 लाख रूपए के रखे गए हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak