गोदान, काशी, पुणे एक्सप्रेस अब 28 की जगह 15 फरवरी तक गोरखपुर नहीं जायेंगी, इन स्टेशनों से चलेंगी

 


गोरखपुर।
रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट एक और दो के निर्माण में तेजी के चलते पूर्व में निरस्त चल रहीं ट्रेनों के निरस्तीकरण और शॉर्ट टर्मिनेशन व शॉर्ट ओरिजेशन की अवधि को कम करके 28 फरवरी की जगह 15 फरवरी कर दिया गया है। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।

निरस्त की गई ट्रेनों का अवधि का विस्तार

- 05057 गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल 12 फरवरी, 2026 तक।

- 05058 दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल 13 फरवरी तक।

- 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 13 फरवरी तक।

- 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 14 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन गाडिय़ों का अवधि का विस्तार

- 01027 दादर-गोरखपुर स्पेशल 14 फरवरी तक मऊ जं. पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी मऊ-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।

- 01028 गोरखपुर-दादर स्पेशल 16 फरवरी तक मऊ जं. से चलाई जाएगी। यह गाड़ी गोरखपुर-मऊ के बीच निरस्त रहेगी।

- 22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 08 फरवरी तक बलरामपुर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी बलरामपुर-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।

- 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 10 फरवरी 2026 तक बलरामपुर से चलाई जाएगी। यह गाड़ी गोरखपुर-बलरामपुर के बीच निरस्त रहेगी।

- 15031 गोरखपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 10 फरवरी तक गोमतीनगर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी गोमतीनगर-लखनऊ जं. के बीच निरस्त रहेगी।

- 15032 लखनऊ जं.-गोरखपुर एक्सप्रेस 10 फरवरी तक गोमतीनगर से चलाई जाएगी। यह गाड़ी लखनऊ जं.-गोमतीनगर के बीच निरस्त रहेगी।

अस्थायी यात्रा मार्ग विस्तार

- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14 फरवरी तक चलने वाली 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोंडा तक चलाई जाएगी।

- गोरखपुर से 16 फरवरी तक चलने वाली 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोंडा से चलाई जाएगी।

- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15 फरवरी तक चलने वाली 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस आजमगढ़ तक चलाई जाएगी।

- गोरखपुर से 16 फरवरी तक चलने वाली 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस आजमगढ़ से चलाई जाएगी।

- साबरमती से 14 फरवरी तक चलने वाली 19409 साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस थावे तक चलाई जाएगी।

- गोरखपुर से 16 फरवरी तक चलने वाली 19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस थावे से चलाई जाएगी।

- पुणे से 12 फरवरी तक चलने वाली 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस बढऩी तक चलाई जाएगी।

- गोरखपुर से 14 फरवरी तक चलने वाली 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस बढऩी से चलाई जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post