khabar abhi tak

SIR का एक ही मकसद जनमत की लूटःभनोत


 पूर्व वित्त बोले, संविधान में पुनरीक्षण प्रक्रिया का प्रावधान नहीं,कांग्रेस की बूथ प्रभारियों की बैठक आयोजित

जबलपुर। मप्र के पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बूथ प्रभारियों की बैठक में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देशभर में वोटर लिस्ट रिवीजन के नाम पर लागू की जा रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया “पूरी तरह असंवैधानिक” है और इसका असली उद्देश्य जनमत की लूट और लोकतंत्र को कमजोर करना है। तरुण भनोत ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा कई राज्यों में एसआईआर लागू करना संविधान की मर्यादा के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया किचुनाव आयोग केंद्र की सत्ता के इशारे पर जनमत को कुचलने की कोशिश कर रहा है। एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची से अनियमित तरीके से नाम हटाना और नए नाम जोड़ना है, जिससे सत्ता पक्ष को फायदा मिल सके। वे पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के बूथ प्रभारियों की बैठक में बोल रहे थे। 

- बिहार का उदाहरण देकर बड़ा दावा

पूर्व मंत्री ने कहा कि बिहार में हुए हालिया वोटर लिस्ट रिवीजन और विधानसभा चुनाव परिणाम साफ संकेत देते हैं कि इस प्रक्रिया के पीछे छुपा एजेंडा काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी चुनाव आयोग ने नए और हटाए गए वोटरों की सूची सार्वजनिक करने से बचा। यह आयोग की मंशा पर सवाल उठाता है। भनोत ने बूथ प्रभारियों से कहा कि हर कार्यकर्ता एसआईआर प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखे और किसी भी अनियमितता को रोकने के लिए सक्रिय रहे।कांग्रेस इस लूट के प्रयास को सफल नहीं होने देगी। बूथ स्तर पर हर बदलाव पर हम पैनी नजर रखेंगे।

-बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में जिलाध्यक्ष व प्रभारी राजकुमार खुराना, पश्चिम विधानसभा प्रभारी यतेन्द्र हीरा चैकसे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ ‘नाटी’ शर्मा, ब्लॉक प्रभारी, पार्षद, वरिष्ठ नेता और सभी बूथ प्रभारियों ने भाग लिया।

-युवा पदाधिकारियों का सम्मान

बैठक के दौरान पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया।

-प्रदेश महामंत्रीः ऋषभ मिश्रा

-अध्यक्ष (पश्चिम विधानसभा): एड. नितिन सिंह

-उपाध्यक्षः राहुल शर्मा, प्रदीप गढ़वाल, घनश्याम महोबिया, अनामिका राज

-महासचिवः प्रह्लाद गोस्वामी, मोहित सुफेले, शादाब मंसूरी

-ब्लॉक अध्यक्षः गौरव मिश्रा, अभिषेक तिवारी, ऋतिक बावरिया, मोहित वंशकार, एड. अक्षय विनोदिया, मयंक तिवारी

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak