शीतलहर की चपेट में मध्यप्रदेश, 14 के बाद पड़ेगी कड़कड़ाती ठंड, अलर्ट जारी


जबलपुर।
हिमालय से बर्फीली उत्तरी हवाएं मध्य प्रदेश में शीत लहर लाएंगी। मौसम विभाग ने 13 जिलों में 3 दिनों का शीत लहर अलर्ट जारी किया है। इससे 14 नवम्बर के बाद कड़कड़ाती ठंड का अहसास होगा। मध्य प्रदेश का मौसम साफ बना हुआ है। एक सप्ताह में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है। वहीं, आने वाले दिनों में भी मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना से इंकार किया है। बादल साफ होते ही प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने लगा है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान काफी कम है। प्रदेश में उत्तरी और उत्तरी-पश्चिमी हवाओं को के आने से मध्य प्रदेश के कई शहर शीतलहर की चपेट में हैं।


मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि नवंबर महीने के अंत में प्रदेश में कहीं-कहीं शीत लहर चलती है। इस बार नवंबर के पहले सप्ताह से प्रदेश में शीत लहर का दौर शुरु हो गया है। ठंड ने भी नवंबर के पहले हफ्ते में ही बीते 10 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया। इंदौर और भोपाल जैसे शहरों में पारा न्यूनतम स्तर तक पहुंच गया। बुधवार को भी भोपाल, इंदौर और राजगढ़ में सीवियर कोल्ड वेव दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान राजगढ़ में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान खंडवा में 30ण्5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वैज्ञानिकों के मुताबिक एक अपर साइक्लोनिक सकुर्लेशन उत्तरी हरियाणा और निकटवर्ती क्षेत्रों के उपर 3ण्1 किलोमीटर की उंचाई के उपर स्थित है। इसके कारण पूरे मध्य प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। इससे सीवियर कोल्ड डे, कोल्ड वेव और कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है।

भोपाल, इंदौर और राजगढ़ में सीवियर कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबलपुर, शाजापुर, सीहोर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, उमरिया और पन्ना में कोल्ड वेव और बालाघाट व अनूपपुर में कोल्ड डे का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post