khabar abhi tak

जबलपुर के विक्टोरिया अस्पताल में EOW की दबिश, वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर छापा मारा, 3 साल में 17 बार मांगी जानकारी

जबलपुुर। एमपी के जबलपुर स्थित जिला अस्पताल विक्टोरिया में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने छापा मारा। ईओडब्ल्यू की टीम ने आफिस से 2009 से 2020 तक के दस्तावेज जब्त किए है। उक्त कार्यवाही वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर की गई है। 
                                     EOW के अधिकारियों ने बताया कि जिला अस्पताल विक्टोरिया में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर शिकायत मिली थी, जिसकी जांच करते हुए अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों से दस्तावेज मांगे जा रहे थे। यहां तक कि वर्ष 2022 से 2025 के बीच 17 बार पत्र लिखकर जानकारी मांगी गई फिर भी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। यहां तक कि कोई जबाव नहीं दिया गया। जिसके चलते आज दोपहर EOW की टीम ने अस्पताल में दबिश देते हुए सिविल सर्जन सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थित में महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए। खबर है कि ये विक्टोरिया अस्पताल में उक्त कार्यवाही फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने की शिकायत पर की गई है। ये मामला विधानसभा के मानसून सत्र में भी जबलपुर से कांग्रेस के विधायक लखन घनघोरिया ने उठाया था। EOW की दबिश से अस्पताल में हड़कम्प मचा रहा, वहीं EOW के अधिकारियों ने अस्पताल में जिम्मेदार अधिकारियों से पूछताछ भी की है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak