जबलपुर। जबलपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने ‘‘जबलपुर युवा टैलेंट हंट‘‘ प्रतियोगिता के जरिये शहर की युवा प्रतिभाओं की खोज के कार्यक्रम की शुरुआत की है। संगठन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, हर व्यक्ति के अंदर कोई न कोई टैलेंट छुपा रहता है। हम सभी को उसे पहचानने की जरुरत होती है। बहुत से लोगों को अपने टैलेंट के बारे में बिल्कुल जानकारी नहीं होती है। ऐसे लोग टैलेंटडेव्लपमेंट पर फोकस नही कर पाते हैं। और जीवन में वो मुकाम हासिल नही कर पाते हैं, जिसके वो हकदार होते हैं। हमें अपनी प्रतिभा को कभी छुपाना नहीं चाहिए, बल्कि उसे बाहर निकालना चाहिए। हम अपने हुनर को सही तरह से पहचान कर जीवन में क्रिकेटर, एक्टर, सिंगर, डांसर मोटिवेशन लेक्चरर या सुप्रसिद्ध लेखक बन सकते हैं। ऐसे प्रोफेशन में जाकर इंसान के पास सब कुछ होता है।
जबलपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा इसलिए जबलपुर में‘‘जबलपुर युवा टैलेंट हंट‘‘ प्रतियोगिता ला रहा है। प्रतियोगिता में
"हैंड होल्डिंग" तकनीक से प्रतिभागियों की मदद की जाएगी। यंगस्टर के बेहतर भविष्य को बनानेमें जबलपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स अपना पूरा सहयोग देगा। चेम्बर के पदाधिकारियों प्रेम दुबे, कमल ग्रोवर, अजय अग्रवाल, पंकज माहेष्वरी, प्रेम धवन, मुकेश अग्रवाल (बंसाला), अजय बख्तावर, नरिन्दर सिंह पांधे, भीमलाल गुप्ता, राजा सराफ, दीपक जैन, विनीत गोकलानी, अजीत पवार, उपनीत छाबड़ा, अभि ध्यानी (एडवोकेट), मोहम्मद यूसुफ, दीपक सेठी, राकेश श्रीवास्तव, रजनीश त्रिवेदी, शशिकांत पांडेय एवं उमेश ग्रावकर आदि ने चैंबर द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी से भाग लेने का आग्रह किया है। रजिस्ट्रेशन चेम्बर कार्यालय-मोती बिल्डिंग, अशोक मार्ग, केन्ट, सदर, जबलपुर में होंगे।