khabar abhi tak

जबलपुर होकर मुजफ्फरपुर-पुणे के लिए नई फुल एसी ट्रेन की घोषणा, हर मंगलवार को चलेगी

 
जबलपुर.
पुणे जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। मुजफ्फरपुर से पुणे के हडपसर तक चली वीकली स्पेशल को रेलवे ने अब नियमित चलाने का निर्णय लिया है. इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलने वाली इस ट्रेन को सोमवार आठ दिसंबर से नियमित ट्रेन का दर्जा मिल जाएगा। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन का नंबर और समय सारिणी जारी की है।

मुजफ्फरपुर से गाड़ी संख्या 15589 (पहले 05589) की रवानगी प्रत्येक सोमवार शाम 7.25 बजे होगी। मंगलवार सुबह 4.10-4.12 बजे ट्रेन प्रयागराज छिवकी होते हुए जबलपुर सुबह 10.30 बजे पहुंचकर अगले दिन बुधवार सुबह 6.25 बजे हडपसर पहुंचेगी।

इसी तरह हडपसर से गाड़ी संख्या 15590 (पहले 05590) 10 दिसंबर से नियमित ट्रेन के रूप में प्रत्येक बुधवार सुबह 10.00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4.40 बजे जबलपुर, 11.28-11.30 बजे प्रयागराज छिवकी व रात 9.50 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।  22 कोच की इस ट्रेन में एसी इकोनॉमी के 12, एसी टू के आठ एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे। मुजफ्फरपुर- हडपसर वीकली स्पेशल के नियमित होने बाद ट्रेन का किराया भी कम हो जाएगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak