डम्पर की टक्कर से जीजा-साली बचे, पत्नी की मौत


जबलपुर।
कटंगी में रिश्तेदारी से घर लौट रहे इमलिया में रहने वाले जीजा-साली सड़क दुर्घटना में बच गए लेकिन उसकी पत्नी की घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए मेडिकल भेजा।

मझौली पुलिस ने बताया कि इमलिया निवासी किशोरी लाल बर्मन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार शाम वह ग्राम धनौली थाना कटंगी से अपनी मोटर सायकिल मे पत्नि चमन बाई बर्मन, साली विनीता बर्मन के साथ रिश्तेदारी से शाम लगभग 6-30 बजे इमलिया आ रहे थे। ग्राम हिनौता के आगे पुलिया के पास ग्राम पौनिया रोड की ओर पहुंचे। तभी सामने से आ रहे मुरम से भरे डम्पर क्रमांक एमपी 20 जेड एन 6164 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह उसकी पत्नि एवं साली गिर गये। डम्पर का पहिया पत्नि के उपर से होते हुये निकल गया, जिससे उसकी पत्नि की मौके पर मौत हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post