khabar abhi tak

पुलिस ने की ' लखन ' और ' अंचल ' के समर्थक 'शूटरों' पर एफआईआर !


कांचघर-घमापुर दशहरा चल समारोह में हवाई फायर करने का मामला

जबलपुर। कांचघर-घमापुर दशहरा चल समारोह के दौरान एक-दूसरे के दुश्मन बने भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दनादन हवाईफायर करने के मामले में पुलिस ने दोनों पर एफआईआर कर ली है। पुलिस यह कार्रवाई सीसीटीवी और वायरल हो रहे वीडियो की छानबीन के बाद की है। पुलिस हवाई फायर करने वाले आरोपियों की खंगाल रही है।

पुलिस के मुताबिक मौके पर ड्यूटी पर तैनात एसआई दिनेश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पूर्व मंत्री अंचल सोनकर के समर्थकों ने हवाई फायर किए थे, जिससे वहां भय का माहौल निर्मित हो गया था। वहीं, एएसआई संतोष यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि विधायक लखन घनघोरिया के साथ गोपाल होटल की ओर जा रहा था। इस समय उनके समर्थकों ने हवाई फायर किए थे।

ये था मामला

कांचघर चौक पर दशहरा के दौरान भाजपा और कांग्रेस के मंच आमने-सामने लगे हुए थे। चल समारोह के दौरान एक प्रतिमा आई थी। इस दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए थे। मामूली झड़प ने बड़ा रूप ले लिया था और पल भर में दोनों ओर से हवाई फायर होने लगे थे। चल समारोह में भगदड़ मच गई थी। मौके पर एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने पहुंचकर स्थिति संभाली थी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak