आरबीआई का बड़ा निर्णय : बैंकों में अब एक ही दिन में क्लियर होगा चेक, ग्राहकों को बड़ी राहत

 नई दिल्ली. बैंकिंग प्रणाली से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब बैंकों में चेक क्लियर होने के लिए ग्राहकों को दो से तीन दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नई व्यवस्था के तहत चेक एक ही दिन में क्लियर हो जाएगा। बैंकिंग क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि रिजर्व बैंक के निर्देश वतकनीकी सुधार और डिजिटलीकरण की बदौलत यह संभव हो पाया है।

अभी इतना समय लगता था

पहले चेक क्लियर होने में कई बार 48 से 72 घंटे तक का समय लग जाता था। इससे न केवल आम लोगों को परेशानी होती थी, बल्कि छोटे और बड़े व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित होता था। अब इस बदलाव के बाद ग्राहक उसी दिन अपने खाते में पैसा आते हुए आसानी से देख सकेंगे।

व्यापारियों को मिलेगी अधिक सुविधा

छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए यह कदम किसी राहत से कम नहीं है। व्यापारियों को अपने सप्लायर और ग्राहकों से भुगतान के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। कई बार देरी होने से नकदी की समस्या खड़ी हो जाती थी। अब चेक उसी दिन क्लियर होने से उनका कैश फ्लो मजबूत होगा और कारोबार सुचारू रूप से चल सकेगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post