khabar abhi tak

कांग्रेस की मुश्किल : पहले सौ उपाध्यक्ष भी चल जाते थे, अब चुनना है सिर्फ 10


संगठन ने शुरु  कार्यकारिणी का गठन, कवायद के बीच विरोध के स्वर भी उठ रहे

जबलपुर। जबलपुर में कांग्रेस के संगठन की सर्जरी जारी है,लेकिन मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा खबर ये है कि कांग्रेस के नए अध्यक्षों ने जिला कार्यकारिणी का गठन शुरु कर दिया है। पहले कार्यकारिणी में जितने चाहे सदस्यों को उपकृत करने की व्यवस्था थी,लेकिन अब आलाकमान ने संख्या तय कर दी है इसलिए किसे छोड़ें, किसे रखें के बीच उलझन है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने अपने संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी के ढांचे का कायाकल्प करने की योजना पर काम किया था। ये कवायद जैसे-जैसे आगेे बढ़ रही हैए वैसे-वैसे विरोध के स्वर भी उठने शुरु हो गये हैं।

-तब क्या था और अब क्या है

ये पहला  मौका हैएजब कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में लिमिट का प्रावधान रखा गया है वरना इससे पहले हमेंशा जम्बो कार्यकारिणी ही रही है। जिसमें तीन सौ से ज्यादा पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य होते थे। अब इसमें कटौती करके अधिकतम संख्या 75 रखी जाएगी। पहले 100 उपाध्यक्ष, इतने ही मंत्री और सचिव होते थे। अब 10 उपाध्यक्षए 15 महामंत्री, 20 सचिव और बाकी कार्यकारिणी सदस्य होंगे । उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूती देने के लिए पूरे देश में बदलाव पर जोर दे रखा है।

-दीवाली तक ऐलान मुम्किन

 शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सौरभ शर्मा व ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव ने कार्यकारिणी के लिए प्रक्रिया तो शुरु कर दी है,लेकिन ये काम उतना आसान नहीं है। गौरतलब है कि इन दोनों अध्यक्षों की नियुक्ति के वक्त ही कांग्रेस के एक धड़े ने जमकर विरोध किया था। वर्तमान में ब्लॉक अध्यक्षों को लेकर रायशुमारी की जा रही है। कुछ ब्लॉक ऐसे हैं, जहां नए नाम जुड़ेंगे। कुछ में पूर्व अध्यक्ष ही संगठन चलाएंगे। कहा जा रहा है कि दीवाली के पहले कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया जाएगा। कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की थी।  हर क्षेत्र के लिए प्रभारी बनाए गए हैं। वे स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा कर हैं। वे अपनी रिपोर्ट जिला अध्यक्ष को देंगे। यह रिपोर्ट मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी को जाएगी। वहां नाम फाइनल होंगे। ब्लॉक के बाद मंडलम और बूथ स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।

-ब्लॉक पुनर्गठन के लिए प्रभारी नियुक्त

कांग्रेस ने अपने 13 ब्लॉक के पुनर्गठन के लिए ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति की है। जवाहर लाल नेहरू ब्लॉक कांग्रेस के लिए झल्लेलाल जैन को प्रभारी बनाया गया है। इंदिरा गांधी ब्लॉक में राजेश सोनकर, मदन महल ब्लॉक में ताहिर अली, शंकर शाह ब्लॉक में इंदिरा पाठक तिवारी, कस्तुरबा गांधी ब्लॉक मतीन अंसारी, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ब्लॉक हुकुमचंद जैन,कमला नेहरू ब्लॉक रितेश गुप्ता, रांझी.खमरिया ब्लॉक विजय जैन, केंट ब्लॉक अतुल बाजपेयी,कंचनपुर अधारताल ब्लॉक सरबजीत सिंह रील, मोतीलाल नेहरू ब्लॉक जतिन राज, राधाकृष्ण ब्लॉक राजेश यादव और डॉ. जाकिर हुसैन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के लिए अनुराग गढ़ा वाल को प्रभारी बनाया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak