खबर है कि नेपानगर तहसील के ग्राम नयाखेड़ा में बुधवार दोपहर प्रतिमा विसर्जन में डीजे बज रहा था। इसी दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया, जिसमें एक युवक को चोटें आईं और एक छोटी प्रतिमा खंडित हो गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी बल सहित पहुंच गए और किसी तरह दोनों ही पक्षों को शांत करा दिया, लेकिन देर रात हिन्दू संगठन के लोग एकत्र हो गए, जिन्होने कार्यवाही की मांग करते हुए प्रदर्शन व हंगामा शुरु कर दिया। लोगों का कहना था कि पुलिस ने प्रतिमा विसर्जन को ले जाने कहा, हम विसर्जित करने के बाद शिकायत करने जा रहे थे इसके बाद फिर से पथराव व हमला किया गया। घटना से आक्रोशित लोग बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग नावरा चौकी पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए देर रात तक नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन की जानकारी लगते ही नेपानगर विधायक मंजू दादू भी चौकी पहुंचीं और लोगों को समझाइश दी। इसके बाद स्थिति शांत हुई। फिलहाल गांव और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।