khabar abhi tak

पुष्पक एक्सप्रेस में उठा धुआं, बीच रास्ते रोकी ट्रेन, कर्मचारियों की सतर्कता से यात्री सुरक्षित

 
भोपाल.
लखनऊ से मुंबई की ओर जा रही पुष्पक एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आज 2 अक्टूबर की तड़के 3 बजे के लगभग अचानक जोरदार धुंआ उठने लगा और आग लगने की खबर फैल गई. ये हादसा भुसावल से जलगांव के बीच भादली स्टेशन के पास हुआ है. घटना के बाद कुछ समय के लिए यात्रियों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के बीना, भोपाल, इटारसी होकर चलती है.

सूत्रों के मुताबिक नए कोचों में लोहे की जगह फाइबर ब्रेक लाइनर लगाए गए हैं, जिसकी वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि इसे आग लगना कहना पूरी तरह सही नहीं है. आज की घटना में ट्रेन को लगभग 20 से 30 मिनट तक रोककर जांच और आग बुझाने की कार्रवाई की गई. स्थिति सामान्य होने के बाद गाड़ी को नासिक की ओर रवाना कर दिया गया.


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak