khabar abhi tak

बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत, बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। गरियाबंद जिले में दो महिलाओं की और रायगढ़ जिले में दो युवकों की जान गई। दोनों ही घटनाओं में पीडि़त तेज बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी उन पर बिजली गिर गई।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक 60 मिमी बारिश बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में हुई। मौसम विभाग ने चेताया है कि अगले दो दिनों तक बारिश तेज रहेगी, इसके बाद इसकी तीव्रता में कुछ कमी आने की संभावना है।

आज (गुरुवार) बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी और कांकेर जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा रायपुर, दुर्ग, बस्तर, कोरबा, मुंगेली सहित 19 जिलों में यलो अलर्ट है, जहां भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

गरियाबंद में दो महिलाओं की मौत, एक घायल

गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के डोहल गांव में बिजली गिरने से डीलेश्वरी दुर्गा (43) और सूरजो बाई (60) की मौत हो गई। बुधवार दोपहर लगभग ढाई बजे अचानक मौसम बदला और बादल गरजने लगा। बारिश से बचने तीन महिलाएं बरगद पेड़ के नीचे आ गईं। इस दौरान एक के सीने में तो दूसरे के सिर पर बिजली गिरी। वहीं गर्भवती महिला के पांव में करंट का आभास हुआ। गर्भवती महिला का इलाज जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak