khabar abhi tak

पिता ने की थी नाबालिग बेटी की हत्या, प्रेम-प्रंसग से था नाराज, मां-भाई सहित 23 लोगों ने लाश छिपाने में दिया साथ, सभी पर प्रकरण दर्ज

मुरैना। बहुचर्चित दिव्या हत्याकांड में सिविल लाइन पुलिस ने पिता बंटू उर्फ भरत सिकरवार पर हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं हत्या के बाद शव को नदी में फेंकने से लेकर घटना स्थल को साफ करने तक सहयोग देने वाले 11 नामजद व 12 अज्ञात सहित 23 लोगों पर साक्ष्य छुपाने का केस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि बीती शाम पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने यह मामला दर्ज किया।

                                            पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिव्या सिकरवार 12 वीं कक्षा में पढ़ रही थी।  इस दौरान दिव्या के दूसरी जाति के किसी लड़के से प्रेम संबंध हो गए।  इस बात की खबर से पिता भरत सिकरवार नाराज थे। 22 सितम्बर को भी उसने दिव्या को किसी लड़के के साथ स्कूटी पर घूमते देख लिया था। जिससे पिता भरत और आक्रोशित हो गए। 23 सितम्बर की शाम 7.30 बजे के लगभग जब कालोनी में नवरात्रि माता पंडाल में आरती हो रही थीए तभी पिता ने दिव्या को गोली मार दी थी ताकि गोली की आवाज माइक पर चल रही आरती की आवाज से दब जाए।  हत्या के बाद सहयोगी संता की नेक्सोन कार में दीपक, गुडिय़ा, संता व चिमा मामा के साथ मिलकर शव को लेकर रात 10.30 बजे गांव गलेथा के भगवान सिंह का पुरा पहुंचे। वहां गांव के मंगल, घंसू, सुनील, सोनू, गुड्डा सहित लगभग 10-12 लोगों के सहयोग से दिव्या के शव को पत्थर बांधकर क्वारी नदी में फेंक दिया गया। इसके बाद सभी लोग लौट आए। उसी रात दीपक ने अपने बहनोई के साथ मिलकर कमरे को धोया और सबूत मिटाने का प्रयास किया। घटना के चार दिन बाद 27 सितम्बर की शाम 5 बजे पुलिस को सूचना दी गई। अगले दिन 28 सितम्बर को सुबह करीब 11 बजे दिव्या का शव पिता की निशानदेही पर क्वारी नदी से बरामद किया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट के आधार पर दिव्या की मौत फायर आर्म्स इंजरी से होना बताया गया। 

पड़ोसी ने पुलिस को फोन कर शक जताया था-

पुलिस के मुताबिकए भरत सिकरवार के एक पड़ोसी ने शनिवार को सिविल थाने में फोन किया। बताया कि भरत की बड़ी बेटी दिव्या दो दिन से गायब है। यह भी कहा कि गुरुवार को उसने भरत के घर से गोली चलने और किसी के चीखने की आवाज सुनी है। इस पर पुलिस भरत के घर पहुंची। उससे पूछताछ की।

फौजी भाई रवि की पिस्टल से मारा-

दिव्या को उसके पिता भरत सिकरवार ने अपने छोटे भाई रवि सिकरवार की पिस्टल से गोली मारी थी। रवि फौजी है जो घटना के समय अपनी ड्यूटी पर था। उसकी पिस्टल मुरैना में घर पर रखी थी।

शिवनगर में मारी गोली क्वारी नदी में बहाया शव-

भरत सिकरवार मुरैना के शिवनगर में रहता है। यही पर उसने अपनी बेटी दिव्या की गोली मारकर हत्या की। उसके बाद शव को अपने रिश्तेदारों की मदद से गांव भगवान सिंह का पुरा ले गया और गांव वालों की मदद से शव को पत्थर बांधकर क्वारी नदी में फेंक दिया।

पांच दिन बाद मिला शव-

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता लगा कि भरत के घर में पांच सदस्य हैं। पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा। बड़ी बेटी दिव्या घर से गायब थी। उसके बारे में पूछने पर भरत ने गोलमोल जवाब दिया। पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस शनिवार को ही भरत को थाने ले आई। उससे पूछताछ शुरू की। 28 को रेस्क्यू कर पुलिस ने पिता की निशानदेही पर दिव्या का शव नदी से बरामद किया गया।

माता, पिता गिरफ्तार-

दिव्या हत्या कांड में पुलिस ने अभी पिता भरत सिकरवार उर्फ बंटू एवं मां गुडिय़ा को गिरफ्तार कर लिया हुआ है। अन्य लोगों की तलाश जारी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak