khabar abhi tak

एक्ट्रेस परिणीति चौपड़ा और सांसद राघव के घर गूंजी किलकारी, दिया बेटे को जन्म

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा दिवाली के शुभ अवसर पर माता-पिता बन गए हैं। आज रविवार 19 अक्टूबर को परिणीति को दिल्ली के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।

इसी साल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने कपिल शर्मा के शो में गुड न्यूज ही हिंट दी थी, और कुछ समय बाद ही अगस्त में इन्होंने इस हिंट की ऑफिशियल पुष्टि भी कर दी थी। तब से परिणीति अपने सोशल मीडिया पर आये दिन प्रेगनेंसी को लेकर कुछ न कुछ पोस्ट करती रही हैं। आपको बता दें कि गर्भावस्था के दौरान परिणीति दिल्ली में अपने पति राघव के घर में ही रह रही थीं।

कपल को खुशियों की सौगात

दिवाली पर परिणीति और राघव के घर में किलकारियां गूंज उठी हैं। दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में परिणीति को भर्ती किया गया था और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। परिणीति और राधव के सोशल मीडिया अकाउंट पर ये खुशखबरी शेयर की गई है, जिसमें लिखा है, हमारा बेबी बॉय, हमें सचमुच पहले की जि़ंदगी याद ही नहीं आती, बाहें भरी होने पर, हमारा दिल और भी भरा हुआ है। पहले हमारे पास हम दोनों थे लेकिन अब अब हमारे पास सब कुछ है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak