khabar abhi tak

नासिक में बड़ा रेल हादसा, त्योहार पर घर जाने उमड़ी भीड़, ट्रेन से कटकर 2 की मौत, एक गंभीर

नासिक. महाराष्ट्र के नासिक रेलवे स्टेशन पर दिवाली और छठ पर्व के बीच दर्दनाक हादसा हो गया. मुंबई से बिहार जाने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस को पकडऩे की कोशिश में तीन यात्री ट्रेन की चपेट में आ गए. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है.

जानकारी के अनुसार, त्योहारों के मौसम में मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य शहरों से बड़ी संख्या में लोग अपने गांव लौट रहे हैं. इसी दौरान नासिक स्टेशन पर ट्रेन पकडऩे की जल्दबाजी ने दो यात्रियों की जान ले ली. बताया जा रहा है कि कर्मभूमि एक्सप्रेस नासिक स्टेशन पर नहीं रुकती है, लेकिन ट्रेन की रफ्तार यहां थोड़ी धीमी थी. इसी दौरान तीन यात्रियों ने चलती ट्रेन में चढऩे की कोशिश की और तभी वे ट्रेन की चपेट में आ गए.

रेलवे अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. गंभीर रूप से घायल यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों की पहचान की जा रही है. ये सभी बिहार जाने वाले यात्री बताए जा रहे हैं.


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak